Posts

Showing posts with the label रोचक जानकारी

चूहे मारने का देसी उपाय

Image
हम सभी के घरों में चूहों का होना लाजमी है अगर घर में चूहें हैं तो नुकसान का होना भी लाजमी है चूहे आपके घर के हर एक सामान को कुतर कर कबाड़ा बनाते देते हैं चूहे किसी भी चीज़ को कतरने से नही छोड़ते हैं चाहे वो सोफे हो या कपडे हो, चूहे किसी भी चीज़ को नही बक्शते हैं अगर रसोई में खाने की चीज़ को कुतर जाएँ उसे अनजाने में खा लें तो ये हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए हम आपको बताते है चूहों को घर से बाहर भगाने के अचूक उपाय। चूहों को बिना मारे घर से भगाने का उपाय : पुदीना : पुदीना यदि चूहे ने पूरे घर में आतंक सा फैला दिया है तो आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुदीने की पत्ती या फूल को लेकर कूट लें और इसे चूहे के बिल के पास या आने वाली जगहों के पास रख दें। इसकी गंध को पाकर चूहे तुरंत ही भाग जायेगें। तेज़ पत्ता : वैसे तो तेज पत्ते को चावल यां सब्जी में डाला जाता है लेकिन चूहे भगाने के लिए भी यह कारगर साबित होता है। लाल मिर्च : लाल मिर्च खाने में प्रयोग होने वाली लाल मिर्च चूहों को भगाने के लिए काफी कारगर है। जहां से चूहें ज्यादा आते है वहां पर लालमिर्च का पाउडर डाल दें इतना ...

गूगल की नौकरी छोड़ी, आज कमा रहा है करोड़ों सालाना

Image
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एप्‍पल आदि कुछ ऐसी बड़ी कंपनियां हैं जिनमें काम करने का हर इंजीनियर का सपना रहता है। मौका मिल जाए तो शायद कोई इन्‍हें छोड़ने का सपने में भी नहीं सोच सकता है। पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे भारतीय इंजीनियर की कहानी जिसने गूगल में नौकरी पाई और फिर अपनी मर्जी से इसे छोड़ भी दिया।  ऐसा नहीं कि उसे कहीं और से ऑफर मिला बल्कि इस नौकरी को उसने खेती करने के लिए छोड़ा। आज उसकी गिनती अमेरिका के बड़े किसानों में होती है। जी हां, यह सच है व अपनी खेती से हर साल लगभग 17 से 18 करोड़ रुपए की इनकम भी करता है। किया था गूगल अलर्ट को डवलप यह कहानी है आंध्र प्रदेश के कृष्‍णा जिले के गांव गंपालागुडम निवासी नगा कटारू की। नगा कटारू के पिता गांव के ही स्‍कूल में प्रिंसिपल थे। कटारू की गिनती मेधावी छात्रों में होती थी। यही कारण था कि उन्‍होंने 1995 में आईआईटी में दाखिला भी पा लिया। इसके बाद साल 2000 में उन्‍होंने गुगल में नौकरी पा ली। उस वक्‍त गुगल का केवल 110 लोगों का स्‍टाफ हुआ करता था। कटारू के ब्‍लॉग के अनुसार उन्‍होंने 2002 में गुगल अलर्ट को डवलेप किया, जिसे उनके अधिकारियों ...

नेताजी एक महान राष्ट्रवादी

Image
अंग्रेजों ने क्रांतिकारियों को ऑफर किया था कि यह जो सत्ता चल रही है इसमें हमारे साथ शामिल हो जाओ, तुम भी लूटो, हम भी लूटें. सारे क्रांतिकारियों ने साफ मना किया था कि तुम्हारी इस लुट की व्यवस्था में हमें शामिल नहीं होना, हमें तो संपूर्ण आजादी चाहिए. संपूर्ण स्वराज्य चाहिए और जिस क्रांतिकारी ने यह बात सबसे पहले कही थी उन्हीं का नाम था नेताजी सुभाष चंद्र बोस. क्या आपको मालूम है उनके जीवन की विडंबना क्या थी उनको आईसीएस (ICS) की नौकरी में सेलेक्ट होना पड़ा. उनके पिताजी की इच्छा की पूर्ति के लिए, क्योकि पिता जी चाहते थे कि मेरा बेटा कलेक्टर बने और बेटे को बार-बार वह ताना मारते थे कि तू बन नहीं सकता. तू होशियार कम है, तेरे पास तैयारी नहीं है, इसलिए बहाना बनाता रहता है. तो बेटे ने अपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए परीक्षा दी और उस जमाने में आई सी एस की परीक्षा देने के लिए चार-चार साल लोग पढ़ाई करते हैं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिर्फ 7 महीने पढ़ाई की थी और उतनी पढ़ाई में उन्होंने आई सी एस के टॉपर की लिस्ट में चौथी पोजीशन पाई थी. उस जमाने में आईसीएस टॉप करना किसी भारतीय लड़के के लिए संभव ही नहीं ...

भारतीयों के लिए गौरवान्वित करने की अनूठी कहानी

Image
“1710  में  डॉक्टर ऑलिवर  भारत में आया और पूरे बंगाल में घूमा. उसके बाद वो अपनी डायरी में लिखता है,”मैंने भारत में आकार ये पहली बार देखा कि चेचक जैसी महामारी को कितनी आसानी से भारतवासी ठीक कर लेते हैं.” चेचक उस समय यूरोप के लोगों के लिए महामारी ही थी. इस बीमारी से लाखों यूरोपवासी मर गए थे. उस समय में वो लिखता है कि यहाँ लोग  चेचक के टीके  लगवाते हैं. वो लिखता है कि,”टीका एक सुई जैसी चीज़ से लगाया जाता था. इसके बाद तीन दिन तक उस व्यक्ति को थोड़ा बुखार आता था. बुखार ठीक करने के लिए पानी की पट्टियां रखी जाती थीं. तीन दिन में वो व्यक्ति ठीक हो जाता था. एक बार जिसने टीका ले लिया वो ज़िंदगी भर चेचक से मुक्त रहता था. फिर ये डॉक्टर वापस लन्दन गया. डॉक्टरों की सभा बुलाई. सभा में भारत में चेचक के टीके की बात बताई. जब लोगों को यकीन नही हुआ तो वो उन सभी डॉक्टरों को अपने खर्च पर भारत लाया. यहाँ उन लोगों ने भी टीके को देखा. फिर उन लोगों ने भारतीय वैद्यों से पूंछा कि इस टीके में क्या है? तो उन वैद्यों ने बताया कि जो लोग चेचक के रोगी होते हैं हम उनके शरीर का पस निकाल ...

उन्नत किसान के द्वारा उगाया जाता है फूल जिससे वो सालाना लाखों रुपये कमा रहैं हैं

Image
हरियाणा के किसान देश और विदेश में अपनी खेती के लिए फेमस है। पलवल जिले के प्रगतिशील किसान बिजेंद्र दलाल उन्हीं में से एक है। वे तकनीक के साथ फूलों की खेती कर लाखों रुपए की आमदनी ले रहे हैं। हरियाणा, पंजाब व उत्तरप्रदेश के किसानों के लिए वे रोल मॉडल से कम नहीं हैं। दूर-दूर से लोग उनसे जानकारी लेने पहुंचते हैं। गुलाब और ब्रासिका की करते हैं खेती… – 1984 से खेती कर रहे बिजेंद्र दलाल बताते हैं कि शुरूआत में तो उन्होंने परंपरागत खेती की लेकिन धीरे-धीरे जानकारी बढ़ी तो फूलों की खेती शुरू की। – आज वे बड़े स्तर पर गुलाबों की खेती कर रहे हैं। उन्होंने नेट हाउस में साढ़े आठ एकड़ जमीन पर 25 से 30 हजार गुलाब के पौधे लगा रखे हैं। – इन पर उनकी कोस्ट लगभग 25 लाख रुपए आई। फसल आने के पहले साल 5 लाख रुपए मुनाफा लिया और अगले 4 साल तक 10 लाख रुपए मुनाफा आने का अनुमान है। जापान से बीज मंगाकर उगाया ब्रासिका – बिजेंद्र दलाल ने अपने खेतों में 60 दिनों तक न मुरझाने वाला फूल ब्रासिका भी उगाया था। इसका बीज उन्होंने जापान से मंगाया था। यह फूल 2 महीने तक खराब नहीं होता। – फूल की चमक भी मेहमानों को आकर्षि...

एक आईडिया जिसने पूरी तरह बदल कर रख दी इस शख्स की जिंदगी

कहते हैं कि एक आइडिया आपकी लाइफ बदल सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है राजस्थान के जैसलमेर में रहने वाले हरीश धनदेव की लाइफ में। पेशे से इंजीनियर हरीश ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर एक ऐसी चीज की खेती कि आज वे करोड़पति बन गए हैं। – किसानों के परिवार से आने की वजह से हरीश का मन खेती से जुड़े काम करने का था।  – इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ी और एलोवेरा की खेती करने लगे। उनका ये आइडिया हिट रहा और देखते ही देखते उनका सलाना टर्नओवर करोड़ों में जा पहुंचा। उन्हें जैसेलमेर म्युनिसिपल काउंसिल में जूनियर इंजीनियर की नौकरी मिली थी। लेकिन उनका दिल हमेशा कुछ और करना चाहता था। इसलिए उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी। दिल्ली में आया आइडिया… – हरीश को एलोवेरा की खेती करने का आइडिया दिल्ली में हुए एक एग्रीकल्चर एक्सपो से मिला। – जहां उन्हें एलोवेरा, आंवला और गुंडा उगाने के बारे में पता चला। – बता दें कि रेगिस्तान में बाजरा, गेहूं, सरसो आदि उगाया जाता है लेकिन हरीश ने एलोवेरा उगाया।  – उन्होंने अपनी 120 एकड़ जमीन में ‘बेबी डेन्सिस’ नामक एलोवेरा की वेराइटी को उगाया। – शुरू में उन्होंने एलोवेरा के 8...

देश के लिए एक अनमोल रत्न - लाल बहादूर शास्त्री

देश के दूसरे पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्म रामनगर में मुंशी शारदा प्रसाद के यहां 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था। साहित्यकार नीरजा माधव ने ‘भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री’ किताब लिखी है। ये अकेले ऐसे प्रधान मंत्री थे, जिन्होंने 1965 में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के लाहौर में घुसकर पाकिस्तानियों को मुंहतोड़ जबाब दिया था। पाकिस्‍तानियों को दिया था मुंह तोड़ जवाब – शास्त्री जी ने अपने कार्यकाल में 1965 में पाकिस्तानियों को लाहौर में घुसकर मुहं तोड़ जबाब दिया था। – वो कहते थे अहिंसा हमारा परम धर्म है। जब कोई बड़ी हिंसा करता है जिसमें लोगों और देश का अहित हो। बच्चे, पत्नी, माताएं बिलखती हैं, तो ऐसी जगह पर अहिंसा का राग अलापना कायरता है। – इस प्रकार वो क्रांति और शांति दोनों के दूत थे। – लाल बहादुर शास्त्री अकेले ऐसे प्रधान मंत्री थे, जिन्होंने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के लाहौर में घुसकर पाकिस्तानियों को मुहतोड़ जबाब दिया था। – सेना ने पाकिस्‍तानी लाहौर में घुसकर तिरंगा फहराया था। पानी की बौछार से हटवाई थी भीड़ – शास्त्री जी के पड़ोसी नसीम अहमद, अभिषेक दिवेदी और नीरजा माधव ने उनके जीवन से जु...

ब्रुनेई के सुल्तान जिसी टौर या जमींदारा की

Image
ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया के पास 1363 अरब रुपए की दौलत है और इसमें उनका सोने का महल काफी प्रसिद्ध है। सोने से जुड़ा यह महल 2387 करोड रुपए की कीमत रखता है। यह महल सिटी बंधन सेरी बेगावन में नदी के किनारे बना हुआ है। यह पूरा पैलेस 20 लाख स्क्वायर फीट एरिया में फैला हुआ है। इस पैलेस में 1718 कमरे हैं और सभी लोग 22 कैरेट सोने से जुड़े हुए हैं। इस पैलेस में 257 बाथरूम हैं सुल्तान का यह पैलेस बीजिंग के फॉरबिडन सिटी के बाद सबसे बड़ा पैलेस माना जाता है। इस पैलेस में 110 कारों का गैरेज है। पोलो खेल में इस्तेमाल होने वाले घोड़ों के लिए यहां पर एयर कंडीशन अस्तबल बनाया गया है। यह बताया जाता है कि इन घोड़ों की संख्या करीबन 200 है। इस पैलेस में पांच स्विमिंग पूल है जो कि काफी बड़े हैं। इस पैलेस में मौजूद बैंकेट हॉल 5000 से ज्यादा गेस्ट को बैठाने की क्षमता रखता है। इस पैलेस में एक मस्जिद भी है जिसमें 1500 लोग एक साथ नमाज़ पढ़ सकते हैं। इस पैलेस में बड़े साइज के 51 हजार लाइट बल्ब लगे हैं साथ ही 44 सीढ़ियां और 18 एलिवेटर की व्यवस्था की गई है। यह पैलेस रमजान के महीने में आम जनता के...

हरियाणा दिवस स्पेशल

Image
भाइयो आपणे.हरियाणे का जन्म 1 नवम्बर 1966 नै होया था ।  इसके बाप का नाम भारत आर माँ का नाम दिल्ली देवी सै। यो भारत का 17वां छोरा था  भाइयों ..ईब भाइयों यो पूरा 51 साल का हो गया । इब इसका 10वां मुखिया मनोहर लाल खट्टर सै।  कुछ खास बात अपणे दादा हरियाणे नै फूला मैं कमल, पेड पीपल , पक्षी काला तीतर, पशु नीलगाय बहोत पसन्द सै ।हरियाणा देश का पहला कुणबा सै जिसके धोरै1970मैं बिजळी आगी थी न्यू तो यो बहोत ही पहले पैदा होग्या था पर इसके माँ बाप इसकी डेट ऑफ़ बर्थ भूल गए तो इब जब यो 1 नवम्बर 1966 नै अपणे बड़े भाई पंजाब तं न्यारा होया तो इसके बाबू भारत नै इसकी याहे डेट ऑफ़ बर्थ बणवा दी बस तब तं हाम सारे इसका बर्थ डे 1 नवम्बर न ही मनावा सां। भाइयो एक बै भगवान यानि हरी इसके घरां आग्ये थे आर कई दिन इसके धोरे रहये तो हरी का आणा यानि हरियाणा .यो इसका नाम करण होग्या।इस्तं पहले तो इसका नाम कोये काळीया धोळीया होगा..? फ़ौजी नै तो घणा सा बेरा भी कोनी। आपणे बड़े भाई पंजाब तं न्यारा होया तो इसकै 7 छोरे थे इब इसके जमा हट्टे कट्टे 22 छोरे सैं जिनके नाम सैं -भिवानी , सिरसा , ह...